पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन का धरना १०वें दिन भी जारी

गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन का धरना १०वें दिन भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फाजिल्का
एमआर कॉलेज में गेस्ट फेकल्टी लेक्चरर यूनियन का धरना वीरवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गया। यूनियन प्रधान शेर सिंह संधू ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उनसे सौतेली मां जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
इसके चलते उनमें भारी रोष पाया जा रहा है व उक्त हड़ताल के चलते सभी सरकारी कालेजों में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। पर सरकार इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में गेस्ट फेकल्टी लेक्चररों को सरकारी खजाने से वेतन जारी करना, बेसिक पे का डीए सहित भुगतान करना, लेक्चररों को पूरा वर्ष रखना, विद्यार्थियों का पीटीए फंड बंद करना व बठिंडा में गिरफ्तार किए गए गेस्ट लेक्चररों पर दर्ज किए नाजायज पर्चे रद्द करना शामिल हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती धरना जारी रहेगा। धरने में प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह, कविता सपड़ा, सौरव कुमार , रिंकल कुमारी, दिव्या, अनिल गहलोत,सुमन गाबा, शीतल वर्मा, रंजीत कौर, मीनाक्षी, गुरजिंदर कौर, वीरपाल कौर, ममता ग्रोवर, उनिका कंबोज, प्रवीण रानी, आदि बैठे।
दूसरी ओर एमआर कालेज के स्टूडेंट्स द्वारा आज अपनी समस्याओं को लेकर कॉलेज परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने सामूहिक रूप से कालेज के गिरते स्तर के बारे चिंता व्यक्त करके रोष व्यक्त किया। समूह विद्यार्थियों ने कालेज के स्तर को ऊपर उठाकर अन्य विद्यार्थियों को भी आगे आने का आह्वान किया व समस्याओं को लेकर एकजुटता व संघर्ष का फैसला किया गया। ((झांब))