मकान मालिकों को मुआवजे के चेक भेंट
अबोहर - गांव डंगरखेड़ा में बीते वर्ष तेज वर्षा व तूफान से गिरने वाले 76 मकानों के मालिकों को 12 लाख 97 हजार के चेक मुआवजे के रूप में भेंट किए गए। विधायक घुडिय़ाना ने गांव के सरकारी हाई स्कूल में मकान मालिकों को चेक भेंट करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपना कीमती वोट देकर सरकार बनाई तो हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम सुख-दुख में आपका का साथ दें। इस अवसर पर गांव के सरपंच नोपा राम, शशि पाल गुप्ता, भूपेंद्र सिंह मान, लखबीर सिंह, दविंदर मनु, सुखदेव राम, मुकेश गोयल, दीवान चंद, रतनलाल, सोहन लाल, महेंद्र कारगवाल व कालू राम समेत बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे।