- Hindi News
- बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार घायल, रेफर
बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार घायल, रेफर
अबोहर - रामसरा में बुधवार रात्रि एक सड़क हादसे में एक बच्चा घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। रामसरा निवासी कालूराम पुत्र तोताराम बीती सायं साइकिल पर अपने घर जा रहा था के रास्ते में एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बोलेरो चालक ने बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।