पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय मंत्री ने बाबा रेशम के डेरे शीश नवाया

केंद्रीय मंत्री ने बाबा रेशम के डेरे शीश नवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - सामाजिक सुरक्षा महिला कल्याण बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा तीर्थ वीरवार को अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ समीपवर्ती गांव चक्क पक्खी में स्थित बाबा रेशम सिंह के डेरे पर पहुंची और गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के नेता उनसे मिले व उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस के शहरी ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र कालड़ा पप्पू, डाक्टर कांग्रेस सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. यश पाल जस्सी, यूथ कांग्रेस के ब्लाक उपाध्यक्ष रंजम कामरा ने उन्हें दोशाला भेंट कर सम्मानित किया व मिठाई भेंट की। ((झांब))