पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपिता को कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन भेंट किए

राष्ट्रपिता को कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन भेंट किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का - राष्ट्रपिता के शहीदी दिवस पर फाजिल्का में वरिष्ठ कांग्रेसियों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष केवल कृष्ण कामरा के अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर एकत्रित शहर के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष कामरा ने कहा कि बापू गांधी की ओर से अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए किए आंदोलनों का नतीजा ही है कि हम भारतवासी आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। देश को आजादी दिलाने के बाद भी बापू गांधी ने अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा और देश हित में कार्य करते हुए शहीद हुए। इस मौके पर डा. रोशन लाल, परमजीत सिंह, रमेश गुगलानी, दर्शन कामरा, सतीश धींगड़ा, रोशन लाल सचदेवा, राजा डोडा आदि मौजूद थे। ((झाांब))