पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे आज

राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - सिखों के कत्लेआम में कुछ कांग्रेस के नेताओं के शामिल होने के राहुल गांधी द्वारा दिए बयान के विरोध में यूथ अकाली दल द्वारा 31 को जिले स्तर पर राहुल गांधी का पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें यूथ अकाली दल बढ़चढ़कर भाग लेगा। यह बात यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरबिंदर सिंह हैरी ने वीरवार को अपने निवास पर यूथ वर्करों के साथ एक बैठक करते हुए कही। हैरी ने कहा कि सिख कत्लेआम के लिए उनको देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस पार्टी का राज होने के कारण वह दोषियों की मदद कर रही है। हैरी ने कहा कि 31 जनवरी को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सुबह 10 बजे राहुल गांधी का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमें यह बताएं कि उसमें कौन से कांग्रेसी नेता शामिल थे। और अभी तक राहुल इस पर चुप क्यों थे। इस मौके पर मनजीत बेदी, लक्खा भुल्लर, शंट, गुरविंदर रौकी, सुखविंदर सिंह, बाबा हरभजन, गुरसेवक सिंह, मनी ढिल्लों, जोनपाल, जगसीर सिंह, रविदीप धालीवाल नरेश, लक्की, खुश आदि मौजूद थे।