झगड़ों में १२ लोग घायल
अबोहर - उपमंडल में हुए विभिन्न झगड़ों मे दर्जन भर लोग घायल हो गए। उपचाराधीन पृथ्वीराज पुत्र माडूराम निवासी आर्य नगरी ने बताया कि गत दिवस उसके घर एक बच्ची का जन्म हुआ था। घर पर मनोरंजक कार्यक्रम चल रहा था। मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके बेटे को मारपीट करते हुए उससे सोने का कड़ा छीनकर ले गए।
रोकने पर उक्त युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर तोडफ़ोड़ की और बीच-बचाव में आई भतीजी शालू सुपुत्री अमरचंद को मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी तरफ घायल अरमान पुत्र सूरजभान व दीपक पुत्र परमानंद ने बताया कि उनके पड़ोसी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे।रोकने पर उन्होंने मारपीट कर घायल कर दिया। एक अन्य मामले में आर्य नगर निवासी रमेश कुमार व राजेश कुमार पुत्रान सीताराम व बेबी पत्नी सोनू ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते इनके चाचा ने अपने साथियों सहित मारपीट कर घायल कर दिया।
इसके अलावा घायल पवन पुत्र चंद्रभान व मेहरी देवी पत्नी चंद्रभान ने बताया कि उनकी अपने ताया से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी को लेकर उन्होंने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।