बालाजी धाम में सुंदरकांड के पाठ जारी
फाजिल्का - दुख निवारण श्री बाला जी धाम के सातवें वार्षिकोत्सव महोत्सव के उपलक्ष्य में परम पूज्य 1008 स्वामी कमलानंद गिरी महाराज हरिद्वार वालों की अध्यक्षता में कार्यक्रम वीरवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। मंदिर कमेटी के महामंत्र नरेश जुनेजा ने बताया आज बाला जी धाम में श्री सुंदर कांड महिला समिति द्वारा बाला जी का संकीर्तन किया गया। बाद में लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में महावरी प्रसाद मोदी, अश्विनी बांसल, विश्वास छाबड़ा बंटी, विपुल दत्ता, इंजीनियर विनोद गुप्ता, नरेश अरोड़ा, नत्थू राम शर्मा, प्रदीप धवन, अशोक धवन, नंद लाल सिंगला, भारत भूषण गर्ग, डा. नरेन्द्र सेठी का विशेष योगदान रहा। ((झांब))