क्रिश्चियन फ्रंट ने जताया आभार
फिरोजपुर - क्रिश्चियन फ्रंट की जिला ईकाई की मीटिंग बुधवार शाम फिरोजपुर कैंट में हुई। महासचिव बूटा मल्ल गिल ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सरवन मसीह उर्फ सम्मा ने पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बाऊ मुन्नवर भट्टी का कार्यकाल 3 वर्ष और बढ़ाने पर खुशी जाहिर की और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। इस मीटिंग में पतरस भट्टी, पुन्नू भट्टी, इब्राहिम सहित कई सदस्य शामिल हुए।