अफीम सहित एक गिरफ्तार
फिरोजपुर - सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने एक आरोपी को अफीम सहित काबू किया है। एएसआई सुदेशपाल सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस पार्टी गांव खाई फेमेकी के समीप नहर किनारे गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक की जब तलाशी ली गई तो उससे 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान चन्नन सिंह उर्फ चन्ना पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव तोरावाली के रूप में हुई है।