हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
फिरोजपुर - सीआईए स्टाफ और थाना सदर की पुलिस पार्टियों ने दो आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई प्रवीण कुमार अनुसार पुलिस ने चूंगी 7 के समीप नाकेबंदी के दौरान संदीप कुमार निवासी धवन कॉलोनी को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुलखन सिंह निवासी गांव आरिफके को 5 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए गए हैं।