- Hindi News
- शिक्षा प्रोवाइडरों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
शिक्षा प्रोवाइडरों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
फिरोजपुर - शिक्षा प्रोवाइडरों का शिष्टमंडल वीरवार को डीसी मनजीत सिंह नारंग से मिला और उन्हें अपनी मांगो से अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह ने डीसी को बताया कि वह पिछले लंबे समय से मांगो को मनवाने के लिए धरने-प्रदर्शनों का मार्ग अख्तियार करते आ रहे हैं। उन्होंने डायरेक्टर जरनल कुमार राहुल के नाम एक ज्ञापन डीसी को सौंपा व उनकी मांगो को जल्द पूरा करवाने की बात कही। अगर शिक्षा प्रोवाइडरों को सरकार द्वारा बातचीत के लिए ना बुलाया गया तो 2 फरवरी को बठिंडा में रैली कर सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षा प्रोवाइडरों में शामिल सुरजीत सिंह, हरविन्द्र सिंह, अशोक कुमार, विशाल गुप्ता, अनवर, जगसीर सिंह, वरिंद्र सिंह, राजकुमार ने मैमोरंडम में आरोप लगाए कि ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमों को दरकिनार कर निजी स्तर पर ही अध्यापकों की आरजी ड्यूटियां लगा दी जाती हैं। इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।