पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुंध में स्कूल वैन पिकअप में टक्कर, ६ बच्चे घायल

धुंध में स्कूल वैन- पिकअप में टक्कर, ६ बच्चे घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जलालाबाद
जलालाबाद-फाजिल्का रोड पर वीरवार को तड़के घनी धुंध के कारण गांव बघेके मोड़ के निकट स्कूल वैन व पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। इसके चलते एक दर्जन के करीब बच्चे व ड्राइवर घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार फाजिल्का रोड पर स्थित सेंट कबीर गुरुकुल स्कूल की वैन बच्चे लेकर वीरवार सुबह स्कूल की तरफ जा रही थी। गांव बघेके मोड़ के निकट स्कूली वाहन व पिकअप गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में सचिन पुत्र ओमप्रकाश वासी घुबाया, मीना पुत्री सुखदेव, करण कपूर पुत्र जसवंत सिंह वासी घुबाया, अजय पुत्र चरणजीत वासी लमछड, अमनदीप घुबाया, आकाशदीप वासी घुबाया रेफर, अजय पुत्र दलीप सिंह, अमनदीप पुत्र बलविंदर सिंह, सरूप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, सूरज पुत्र सोनू वर्मा वासी घुबाया, नरिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी घुबाया, हरशदीप पुत्री सतपाल, दलजीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह के अलावा स्कूल वैन ड्राइवर सुरेंद्र कुमार पुत्र जंगीर चंद भी घायल हो गया, जबकि पिकअप गाड़ी का संचालक व उसका सहयोगी मौके से फरार होने का समाचार मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, एसडीएम परमजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ((सेतिया))