- Hindi News
- हेल्थ डायरेक्टर डॉ. भाग मल्ल ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण
हेल्थ डायरेक्टर डॉ. भाग मल्ल ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण
फिरोजपुर - स्वास्थ्य विभाग निर्देशक डॉ. भाग मल्ल ने वीरवार को सिविल अस्पताल फिरोजपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जहां डॉक्टरों व स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, वहीं अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन रोगियों की कुशल मंगल जानने के साथ उन्होंने अस्पताल में दरपेश आने वाली परेशानियों की जानकारी एकत्रित की। निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर ने कहा कि वह सिविल अस्पतालों में पहुंच कर सस्ता व बढिय़ा उपचार करवाएं, ताकि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. वाईके गुप्ता, डिप्टी मेडिकल कमिश्रर डॉ. रेनू सिंगला, एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल इत्यादि उनके साथ थे।