- Hindi News
- जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधीजी को किया याद
जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधीजी को किया याद
फिरोजपुर - जिला कांग्रेस कमेटी ने वीरवार सुबह कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस श्रद्धांजलि समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चमकौर सिंह ढींढसा, त्रिलोक पायलट, अमरजीत, रिंकू ग्रोवर, संजय गुप्ता, रजनीश गोयल, सन्नी मोंगा, नरेश शर्मा, जसबीर जोसन, डॉ. केसी अरोड़ा, सतनाम सिंह समेत कई कांग्रेसी नेताओं एवं वर्करों ने गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।