पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज प्रताडऩा में 5 ससुराली गिरफ्तार

दहेज प्रताडऩा में 5 ससुराली गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर - सदर थाना पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के एक मामले में नामजद ननद, जेठानी , देवर सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। गुरबचन सिंह पुत्र खुशहाल सिंह वासी तेलूपुरा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि उसकी बहन सुरजीत कौर की शादी 5 वर्ष पहले सुरेंद्र कुमार पुत्र हरबंस वासी गांव सरदारपुरा की ढाणी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। एक अगस्त को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बयानों पर पुलिस ने पति सुरेंद्र कुमार पुत्र हरबंस, रमेश, रविंदर पुत्र हरबंस, परमजीत कौर पुत्री हरबंस, हरभजन कौर पत्नी रमेश, गौरियां उर्फ गौरा समेत 9 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा व एएसआई गुरमीत सिंह ने वीरवार को ढाणी सरदारपुरा में छापा मारकर परमजीत कौर, भजन कौर, रविंद्र, राण, गौरा सिंह वासी मानखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में एक आरोपी फरार है ।