पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राले के नीचे आकर एक की मौत

ट्राले के नीचे आकर एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलोट - शहर के मलोट अबोहर रोड पर एक ट्राले ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्राला ड्राइवर ने अपने ट्राले को भगाने की कोशिश की। इस दौरान घटना के पास वाले दुकानदारों ने ट्राले का पीछा किया तो ड्राइवर अपना ट्राला एक ढाबे के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस के पास दर्ज करवाई रिपोर्ट में मृतक के लड़के बलवंत ने बताया की उसका पिता प्रीतम सिंह ((60)) मजदूरी करके परिवार को पाल रहा था। वीरवार को भी उसका पिता मजदूरी करके मलोट से साइकिल पर आ रहा था की ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्राला उसके पिता के उपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की हादसे के बाद ट्राला चलाने वाले ने मौके से भागने की कोशिश की। लोगों के पीछा करने पर ड्राइवर कुछ दूरी पर एक ढाबे पर अपना ट्राला छोड़कर भाग गया। ((मलूजा))