नेचरवे के गोदाम में लगी भयंकर आग
अबोहर - हनुमानगढ़ रोड पर स्थित नेचरवे के गोदाम में वीरवार देर रात अचानक भयंकर आग लग गई। आग बुझाने के लिए फाजिल्का व मलोट से दमकल की गाडिय़ों को बुलाया गया। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस व सिटी-2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार नेचरवे मार्केटिंग कंपनी ने हनुमानगढ़ रोड पर बाईपास से कुछ दूरी आगे अपने उत्पादों की पैकिंग के लिए गोदाम बना रखा है। रात 9.30 बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में काम रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना नीरज अरोड़ा को दी। अबोहर स्थित दमकल विभाग की गाडिय़ां ठीक न होने से फाजिल्का व मलोट स्थित फायर बिग्रेड को सूचित किया। घने कोहरे पडऩे के कारण फाजिल्का व मलोट से फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई । घटना के दौरान अबोहर दमकल विभाग का स्टाफ फायर अफसर वरिंदर कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गया।