श्री रामायण पाठ करेगी करियाना एसो.
नाभा - नाभा रिटेल करियाना मर्चेंट्स एसोसिएशन नाभा की ओर से प्रधान व समूह मेंबरों के सहयोग से दुल्लदी गेट गउशाला में श्री रामायण पाठ श्रद्धापूर्वक करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम 25 जनवरी 2014 को सुबह 10 बजे होगा व 26 जनवरी को सुबह 10 बजे से आरंभ होकर संकीर्तन 11 बजे व अटूट लंगर बरतेगा। करियाणा मर्चेंट्स एसोसिएशन के सेक्रटरी सुभाष सहगल ने जानकारी दी।