पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार लाइनमैन पर लाठीचार्ज पर रोष

बेरोजगार लाइनमैन पर लाठीचार्ज पर रोष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
नाभा की नई जेल में नजरबंद 16 बेरोजगार लाइनमैनों की हड़ताल निरंतर जारी है। सभी प्रदर्शनकारी फतेहगढ़ साहिब अकाली कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए थे और मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को बेरोजगार लाइनमैनों व उनके परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन के खिलाफ साथियों से मुलाकात से रोकने व लाठीचार्ज के खिलाफ नई जेल के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की।
मिलने नहीं दिया साथियों से: पंजाब प्रदेश प्रधान
पंजाब प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह ने कहा कि 21 दिसंबर की रात को भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार लाइनमैनों पर लाठीचार्ज किया था। आज उनके मिलने नहीं दिया गया और कहा गया कि 15 दिनों के बाद मुलाकात होगी, जबकि साथियों की हालत खराब है। रोजाना पांच व्यक्ति भूख हड़ताल कर रहे हैं। बीते दिनों नाभा जेल में बेरोजगार लाइनमैन फरीदकोट के गुरदीप सिंह की हालत बिगड़ गई। इस कारण से पहले जेल के अस्पताल फिर नाभा के सिविल अस्पताल उसके बाद राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रैफर किया था। जबकि हरप्रीत मडाड ((कोटकपुरा )), सुरिंदर ((फाजिल्का)) विक्रमजीत ((फरीदकोट)) गंभीर रुप से जख्मी है। इस मौके पर सोमा सिंह, रुपिंदर सिंह, अमनदीप कौर, कुलबीर अबोहर, नीरज कुमार, शंकर लाल, दीपक कुमार, तेजिंदर सिंह व मनदीप सिंह मौजूद रहे।
भूख हड़ताल कानूनी जुर्म : जोगा सिंह
जेल सुपरिंटेंडेंट जोगा सिंह ने कहा कि जेल मे भूख हड़ताल पर बैठना कानूनी जुर्म है। बेरोजगार लाइनमैन दूसरों को भी उकसा रहे थे। उन सभी को अलग-अलग कर दिया है। किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया। नाभा जेल के अस्पताल ओर पटियाला राजिंदरा मे दाखिल होने लाइनमैनों की हालत ठीक है। मुलाकात रोकने संबंधी उन्होंने कहा कि उनके पास हक है। एसटीडी पर फोन करना भी बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को कर दी गई है।



नई जेल के बाहर नारेबाजी करते बेरोजगार लाइनमैन और उनके पारिवारिक सदस्य।