पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनियुक्त बीबी शिवदेव कौर का सम्मान

नवनियुक्त बीबी शिवदेव कौर का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
नंगल हाऊस नाभा में शिअद विधान सभा हलका नाभा की नव नियुक्त मुख्य सरपरस्त बीबी शिवदेव कौर को सिरोपा, हार तथा दरबार साहिब की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के उप प्रधान रणधीर सिंह खंगूड़ा ने कहा कि पिछले वर्ष 19 नवंबर 2013 को पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने नाभा में स्व. राजा नरिंद्र सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री की पहली बरसी पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीबी शिवदेव कौर को उनके पौत्र मानइंद्र के घर बेटा होने की खुशी में बधाई दी गई। अकाली भाजपा के पदाधिकारियों व वर्करों का बीबी शिवदेव कौर ने धन्यवाद करते कहा कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से मिलेंगी। यहां बलवंत सिंह शाहपुर, गुरदयाल इंद्र सिंह बिल्लू, नीरज कुमार काका, रामसरुप रोहटी, राम सिंह खालसा, ओम प्रकाश डूडेजा, जतिंद्र सिंह काला, वेदमती, सुरिंद्र सिंह व बलदेव सिंह मौजूद रहे।



नाभा में बीबी शिवदेव कौर को सम्मानित करते भाजपा पंजाब के सीनियर आगू रणधीर सिंह खंगूड़ा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी व वर्कर।