पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३ दिन से बच्ची बीमार, जेल प्रबंधकों ने पिता से नहीं मिलने दिया: अमनदीप कौर

३ दिन से बच्ची बीमार, जेल प्रबंधकों ने पिता से नहीं मिलने दिया: अमनदीप कौर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाभा। मेरी बच्ची सहज दीप कौर पिछले तीन दिन से बीमार है। वह पिता से मिलने की जिद कर रही है। नाभा जेल के कर्मचारी उसे मिलने नहीं दे रहे हैं। उनकी जिद के कारण मजबूरन उसे लौटना पड़ा। बुधवार को गांव रोडवाल निवासी संतोष सिंह की पत्नी अमनदीप कौर ने बताया कि फतेहगढ़ में अकाली दल की कॉन्फ्रेंस में बेरोजगार लाइनमैन जब प्रदर्शन कर रहे थे, तब प्रशासन ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था। उनके साथ 16 साथी और थे।

यूनियन नेता और सूबा प्रधान परिमल सिंह ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर की रात भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार लाइनमैनों पर जेल प्रबंधकों ने लाठी चार्ज किया। बुधवार की सुबह जब उनसे मुलाकात करने गए तब मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने जेल के बाहर जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जेल सुपरिंटेंडेंट जोगा सिंह ने कहा कि बेरोजगार लाइनमैन दूसरे लाइनमैनों को भूख हड़ताल के लिए उकसा रहे थे। जिसके चलते सभी को अलग कर दिया है। लाठी चार्ज का कोई कारण नहीं बनता। हमारे पास हक है कि ऐसे हालात मे मुलाकात का समय 15 दिन तक बंद कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है। ((विस्तृत पेज-२))