- Hindi News
- बारिश से प्रभावित बाजार में नहीं दिखे लोग
बारिश से प्रभावित बाजार में नहीं दिखे लोग
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
दिन में रुक रुक कर और शाम को हुई तेज बारिश ने बुधवार को आम जनजीवन अस्त व्यस्त रखा। बारिश के कारण सर्दी चर्म सीमा पर रही। बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की कमी रही। दुकानदारों का कहना था कि बारिश व सर्दी के कारण लोग बाजार में नहीं आ रहे। जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
लोगों का गुजरना मुश्किल
गांव चोलटी खेड़ी के नजदीक बने रेलवे अंडर ब्रिज की जगह वाली सड़क का स्तर आम सड़क से नीचे होने के कारण हल्की बरसात से ब्रिज वाली जगह पर पानी भर गया। जिससे लोगों को गुजरना भी मुश्किल हो गया। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह ने बताया कि गांव जीपनपुरा से थर्मल प्लांट निलास के लिए रेलवे लाइन निकाली गई थी, जिस कारण सराए बंजारा से भगड़ाना रोड के गांव चोलटी खेड़ी के नजदीक रेलवे विभाग की तरफ से एक अंडर ब्रिज बनाया गया था। ब्रिज बनाते समय इसे सड़क लेवल से लगभग 4 फीट नीचा बना दिया गया, जिससे हल्की बारिश से ही पानी जमा हो जात है। अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, क्योंकि दो दर्जन से भी अधिक गांवों के स्कूली बच्चे इसी रास्ते से जाते हैं। गुलजार सिंह, सरपंच अमरिंदर सिंह, बंत सिंह, केसर सिंह , अमर सिंह सलेमपुर, परमिंदर सिंह, संतोख सिंह और बलवीर सिंह उपस्थित थे।
रेलवे अंडर ब्रिज नीचे जमा हुए पानी दिखाते।