गांवों के विकास के लिए दिए चेक
फतेहगढ़ साहिब - अकाली -भाजपा सरकार गांवों के लोगों को शहरों जैसी सहूलियतें मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह बात हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने सीनियर अकाली नेता व जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने गांव छन्ना में मनरेगा स्कीम के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए कही। चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गांवों को पीने वाला साफ सुथरा पानी मुहैया कराने के साथ गरीब वर्ग के लोगों के घरों में पखाने भी बनाकर दिए जा रहे हैं। हुसैनपुरा और जखवाली में ग्राम पंचायत हुसैनपुरा, बलाड़ी खुर्द, नालीना कलां, बागडिय़ां और हल्लोताली आदि गांवों को विकास कामों के लिए ग्रांट के चेक भी दिए। अजायब सिंह जखवाली जिप सदस्य, चेयरमैन दविंदर सिंह बहलोलपुर, हरिंदरजीत सिंह, सेमजीत सिंह यूथ नेता, परविंदर सिंह, राम प्रकाश चोपड़ा, भूपिंदर सिंह नंबरदार, हरनेक सिंह, परमिंदर सिंह मौजूद रहे।
जिप चेयरमैन मनरेगा स्कीम के अंतर्गत चल रहे कामों का जायजा लेते।