पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन की इंतजार में वन विभाग के डेलीवेज कर्मी

वेतन की इंतजार में वन विभाग के डेलीवेज कर्मी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
वन विभाग खमाणों के डेलीवेज कर्मचारी वेतन न मिलने से परेशान हैं। सुखदेव सिंह, गुरचरन सिंह और रणजीत सिंह ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों की लापरवाही के कारण डेलीवेज कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों की तो सितंबर महीने से और कई दो महीनों से वेतन के इंतजार में हैं। जब संबंधित रेंज अधिकारी सुरजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से संबंधित डेलीवेज कर्मियों के वेतन संबंधी बनती कागजी कार्रवाई पूरी है। बजट जारी न होने के कारण देरी हो रही है। लेकिन जल्द ही उनका वेतन दे दिया जाएगा।