- Hindi News
- कंप्यूटर अध्यापकों की मांगें दो हफ्ता में पूरा हो: कंप्यूटर टीचर यूनियन
कंप्यूटर अध्यापकों की मांगें दो हफ्ता में पूरा हो: कंप्यूटर टीचर यूनियन
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
पंजाब सरकार ने कंप्यूटर अध्यापकों को 1 जुलाई 2011 से वोकेशनल मास्टर ग्रेड के साथ पिकटस सोसायटी में रेगुलर किया था और कंप्यूटर अध्यापकों को समय समय पर शिक्षा विभाग के बनते सभी लाभ देने के बारे में फैसला किया गया था। लेकिन अब सरकार अपने ही फैसले को लागू नहीं कर रही। सरकार 7000 कंप्यूटर अध्यापकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह बात कंप्यूटर टीचर यूनियन पंजाब के सह सचिव गुरदीप सिंह बैंस और जिला प्रधान गुरजीत सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि यूनियन ने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के साथ 8 जनवरी 2014 को पंजाब भवन चंडीगढ़ में बैठक की थी। जहां शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सचिव एसके संधू, शिक्षा सचिव अंजलि भावड़ा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सीएम ने कंप्यूटर अध्यापकों की मांगों के हल के लिए 4 सदस्यों की कमेटी का गठन किया था। कमेटी को 3 सप्ताह में उनकी मांगों का ठोस हल निकालने और यूनियन के साथ बैठक के लिए दोबारा समय देने को कहा था। राज्य सरकार अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की तरफ से 2 हफ्ता के अंदर कंप्यूटर अध्यापकों की मांगों को न पूरा किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगी। नरिंदर कुमार जनरल सचिव, हरवीर सिंह कैशियर, सीमा कौशल उपप्रधान, हरजिंदर सिंह, सीमा कौशल अमन कुमार मौजूद रहे।