पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीली कुंगी से जागरूक करने के लिए वैन रवाना

पीली कुंगी से जागरूक करने के लिए वैन रवाना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
जिले में गेहूं की फसल पर पीली कुंगी का कोई असर नहीं है। किसानों को खेतों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। कुंगी के हमले की जानकारी तुरंत कृषि विभाग को दें।
एडीसी विकास बलजीत सिंह संधू ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पीली कुंगी रोग के लक्षणों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने वैन रवाना किया। जिले के किसानों को पीली कुंगी के हमले से घबराना नहीं चाहिए। यहां मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर परमिन्दर सिंह, जिला माल अफसर जीवनजगजोत, डा. सतीश कुमार, डॉ. किरनदीप सिंह, डॉ. प्रदीप शर्मा, सचिव जिला परिषद अमरीक सिंह, डॉ. जसविन्दर सिंह, हरमेल सिंह भटेड़ी व सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
ज्यादा स्प्रे से हो सकता नुकसान
राज्य सरकार रोग से बचाव के लिए 10,000 लीटर प्रोपीकोनाजोल दवा भेज रहा है। इस पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। दवा ब्लाक स्तर पर स्थित कृषि विभाग के दफ्तर में मिलेगी। यदि किसी किसान को हमले वाले पौधों का पता चलता है तो उसे खोद कर कृषि विशेषज्ञों को दिखाने के बाद उनकी राय लें। ज्यादा स्प्रे से भी नुकसान हो सकता है।
२४ घंटे किसानों को मिलेगी सलाह
कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. केएस सोढ़ी ने कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे किसानों की सेवा में मौजूद हैं। कभी भी विभाग से संपर्क किया जा सकता है। एडीसी संधू ने बताया कि कृषि विभाग ने बुधवार को जो वैन रवाना की है वह हरब्लाक के गांव में जा किसानों को रोग के बारे में जानकारी देगी और जागरूक करेंगी।



फतेहगढ़ साहिब में कृषि विभाग ने पीली कुंगी के बारे में जागरूक करने के लिए वैन रवाना की।