पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी रिपुदमन कॉलेज में धरना दिया

सरकारी रिपुदमन कॉलेज में धरना दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
नाभा के सरकारी रिपुदमन कॉलेज में एनएसयूआई के प्रधान सहज वीर सिंह चट्ठा साधोहेड़ी की ओर से अध्यापकों के हक में मोर्चा शुरू कर दिया है।
नाभा कॉलेज में बनी एसोसिएशन के प्रधान हरविंद्र सिंह डिम्पल ने कहा कि सरकार की ओर से 10 हजार रुपये 1 दिसंबर 2012 से देने का वायदा किया गया था तथा आगे इसमें 10 प्रतिशत बढ़ाए जाने की बात कही गई थी परंतु कोई भी वायदा सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया। चट्ठा ने कहा कि पीटीए फंड में से वेतन दिये जा रहे हैं। बारिश के बावजूद उनका धरना जारी रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करती धरना जारी रहेगा। यहां राजिंद्र कौर, प्रो. कुलदीप सिंह, प्रो. नरिंद्र सिंह, प्रो. दीपक, प्रो. लखविंद्र सिंह, प्रो. दविंद्र कौर व प्रो. मनीपाल सिंह उपस्थित रहे।



अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते अध्यापक व एनएसयूआई के सदस्य।