एक व्यक्ति से भुक्की बरामद
राजपुरा - सीआईए राजपुरा ने एक व्यक्ति से भुक्की बरामद की है। आरोपी गांव अलीमाजरा के सुखदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। एएसआई जोगेंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान राजपुरा अंबाला रोड पर गांव अली माजरा के पास मौजूद थे। एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह होने पर रोक कर तलाशी लेने के बाद 25 किलो भुक्की बरामद कर ली।