फसल नष्ट करने के आरोप में केस
राजपुरा - सदर पुलिस ने खेतों में तैयार होने वाली फसल को नष्ट करने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बसंतपुरा से राजिंद्र कौर ने कहा कि खेतों में बरसीन के अलावा गेहूं की फसल को बीजा हुआ था, लेकिन आरोपियों ने किसी तरह का जहरीला स्प्रे कर फसल को नष्ट कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने गांव बसंतपुरा निवासी सुरजीत कुमार के अलावा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।