पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम के अफसर से नाराज व्यापार मंडल

पावरकॉम के अफसर से नाराज व्यापार मंडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा - पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अफसर के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान किया गया है। राजपुरा में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरिंद्र सोनी ने कहा कि बीते दिनों व्यापार मंडल राजपुरा के महासचिव महिंद्र बबर किसी काम के सिलसिले में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी से मिले। जहां अधिकारी ने समस्या के हल करने का भरोसा दिलाया लेकिन थोड़ी ही देर बाद अधिकारी ने महिंद्र बबर की दुकान पर एक टीम भेजकर चैकिंग करवा दी, जहां सब कुछ ठीक ठाक पाया गया। व्यापारी नाराज है कि चेकिंग के नाम पर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है, इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। राजपुरा व्यापार मंडल के प्रधान नरिंद्र सोनी ने कहा कि यदि अधिकारी ने अपना रवैया न बदला तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा।