- Hindi News
- कबड्डी टूर्नामेंट में नहीं आएगी कमी: प्रधान
कबड्डी टूर्नामेंट में नहीं आएगी कमी: प्रधान
नाभा। दशमेश क्लब का 15 व 16 फरवरी को होने वाला सुखी मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट करा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात क्लब प्रधान एनआरआई शिंकू नाभा ने कही। क्लब वाइस प्रधान रिक्की भदोहल ने कहा कि टूर्नामेंट के अंतिम दिन गायक गिप्पी ग्रेवाल कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। यहां यश भदोहल व कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।