- Hindi News
- गज्जूमाजरा में होम्योपैथिक कैंप 1050 मरीजों का चेकअप
गज्जूमाजरा में होम्योपैथिक कैंप 1050 मरीजों का चेकअप
भास्कर न्यूज - समाना
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव गज्जू माजरा में होम्योपैथिक कैंप लगाया गया। डॉ. मुला राम, डॉ. बेअंत सिंगला डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. कृष्ण, डॉ. राखी व डॉ. अनुपम की टीम ने आसपास के गांवों के करीब 1050 मरीजों की समस्याओं को सुन उनका होम्योपैथिक पद्धति से चेकअप किया व उन्हें फ्री दवाइयां भी दी गई।
इस मौके पर उपस्थित जिला सेहत अफसर डॉ. परमिंदर कौर ने बताया कि होम्योपैथी पद्धति को बढ़ावा देने के लिए ही आउटरीच स्कीम के तहत ग्रामीण इलाकों में यह कैंप लगाया गया ताकि लोगों को स्वस्थ जीवन मिल सके।
गांव गज्जूमाजरा में मरीजों को चेक करते हुए डॉक्टरों की टीम।