पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसईबी इंप्लाइज ने चेयरमैन का पुतला फूंका

पीएसईबी इंप्लाइज ने चेयरमैन का पुतला फूंका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समाना
पीएसईबी इंप्लाइज फैडरेशन मंडल ((एटक)) की ओर से मंडल दफ्तर के सामने रोष रैली की गई। पावरकॉम के चेयरमैन केडी चौधरी का पुतला फूंका गया।
पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से मांगों को पूरा न करने, वर्करों के स्केल की त्रुटि दूर न करने और बिजली निगम में नई भर्ती न करने की वजह से व ठेकेदारी सिस्टम के विरोध में रैली की गई है।
सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों का अंधाधुंध निजीकरण बंद किया जाए। सरकार को बिजली निगम मैनेजमेंट की तरफ से अपने मुलाजिमों को ग्रेड पे, पे बैंड में की गई बढ़ौतरी बिजली मुलाजिमों पर लागू की जाए। कांट्रैक्ट पर रखे मुलाजिमों को स्थाई किया जाए और उनको स्थाई तनख्वाह दी जाए, नए स्केल ((पे)) में पड़ते घाटे को पूरा किया जाए।
स्केल कैटेगरी मुताबिक लगाए जाएं और वार्षिक तरक्की की दर को बढ़ाया जाए।



रिपुदमन कॉलेज नाभा मे पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते गेस्ट फैकल्टी अध्यापक व विधायक साधु सिंह धर्मस्रोत।

पीएसईबी इंप्लाइज फैडरेशन ((एटक)) के मुलाजिम रैली में भाग लेते हुए।