‘अल्पसंख्यकों की अनदेखी बंद करें मोदी’
भास्कर न्यूज - नाभा
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लक्खोवाल ने एनडीए के पीएम घोषित उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को गुजरात में अल्पसंख्यकों की अनदेखी बंद करने की नसीहत दी है। लक्खोवाल नाभा मार्केट कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेशक नरिंद्र मोदी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री बादल को गुजरात के किसानों के न उजडऩे का आश्वासन दिया है परंतु देश में अथवा गुजरात में देश के अन्नदाता कहलाने वाले किसानों को उजाड़ कर कोई भी व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री का पद प्राप्त नहीं कर सकता।
अजमेर सिंह लक्खोवाल व नाभा मार्किट कमेटी के सचिव चौधरी नरेश कुमार, नरिंद्र सिंह मान व नई सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्य।
सीपीसी तय करे भाव
इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना दागते कहा कि देश में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी राष्ट्रीय नीति नहीं बनाई गई है। सीपीसी की ओर से पहले ज्यादा मूल्य की मांग की गई थी जबकि अब कम मूल्य मांगे जा रहे हैं। इस कारण सीपीसी को कृषि के बढ़ रहे खर्चों के आधार पर ही फसलों के भाव तय करने चाहिए।
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब के मंडी बोर्ड की ओर से मोहाली में अमेरिका की तर्ज पर नयी सब्जी मंडी स्थापित की जा रही है वहीं अग्रिम दो माह में सूबे की मंडियों में 17000 किलोमीटर सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा। लक्खोवाल को नाभा मार्किट कमेटी के सचिव चौधरी नरेश कुमार, नरिंद्र सिंह मान, एसडीओ दर्शन सिंह तथा नई सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।
‘मंडियों में 17 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण’