- Hindi News
- रिपुदमन कॉलेज में तीसरे दिन गेस्ट फैकल्टी का धरना जारी
रिपुदमन कॉलेज में तीसरे दिन गेस्ट फैकल्टी का धरना जारी
भास्कर न्यूज - नाभा
नाभा के रिपुदमन कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। विधायक साधू सिंह धर्मस्रोत ने कहा कि सरकार की ओर से अध्यापकों के साथ सरासर धोखा किया जा रहा है। उनको वेतन अपने खजाने मे से न देकर पीटीए फंड से दिया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से भेजे जाने वाला वेतन वापस सरकार के खजाने में ही चला जाता है।
उन्होंने अध्यापकों को विश्वास दिलाया कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। छात्रों के पेपर नजदीक आ रहे है। अगर इसी तरह चलता रहा तो हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। सरकार को चाहिए कि इन अध्यापकों का वेतन जल्द से जल्द दिया जाए।
चक्का जाम करेंगे सभी
एनएसयू के प्रधान सहजवीर सिंह ने कहा कि यह अध्यापक छात्रों के जीवन को प्रकाश की ओर एक नई दिशा दिखाते है। अगर सरकार ने मांगें न मानी तो सभी मिलकर चक्का जाम करेंगे। एसोसिएशन की ओर से सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर विधायक साधु सिंह धर्मस्रोत, मोनू डल्ला, हरविंदर सिंह, राजिंदर कौर, चरणजीत बातिश व लखवीर सिंह मौजूद रहे।