स्वाइट के पीटीयू परिणाम की तारीफ
बनूड़ - स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का प्लेसमेंट ग्राफ ऊंचा है और पीटीयू से हमारे परिणाम भी काबिले तारीफ रहे हैं। यह बात ग्रुप चेयरमैन अश्विनी कुमार गर्ग ने कही।
माता-पिता ने जो हम भाईयों को जो संस्कार दिए हैं उनके चलते बेस्ट कॉलेज का प्राइज स्वाइट को मिला है। गर्ग ने कहा कि स्वाइट से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत हैं। ग्रुप आज जिस बुलंदी पर है उसके पीछे कुछ साल नहीं बल्कि वर्षों की मेहनत और लक्ष्य तक पहुंचने की लगन है।