पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
समाना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने डीएसपी अमरजीत सिंह घुमाण के नेतृत्व में शहर के सभी बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। सड़क किनारे वाहन खड़ी न करने व बाजारों में ज्यादा भीड़ जमा न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। स्थानीय बस अड्डे पर विशेष तौर पर वाहनों की चेकिंग की गई।