लुबाना निवासी मनाएंगे ‘मेला धीयां दा’
भास्कर न्यूज - नाभा
गांव लुबाना में स्कूल व कॉलेज की लड़कियों ने ‘आवाज ए जग जननी’ नाम की संस्था बनाई है। घर-घर जाकर सर्वे के अंतर्गत गांव में से शादीशुदा लड़कियों के ससुराल के गांव की लिस्ट तैयार की गई।
अब तक शादीशुदा लड़कियों को एक दिन गांव में एकत्र करने का फैसला किया गया। 2 फरवरी को गांव गांव में मेला धीयां दा करवाने का फैसला लिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत एक गांव में हजार गांव एकत्र करने की रूपरेखा तैयार की गई है।
इस मौके उपस्थित लड़कियों में चरणजीत कौर, अमीषा रानी, दिलप्रीत कौर, अमन शर्मा व
रमनदीप कौर ने कहा कि उनके इस प्रयास को गांव के लोगों का सहयोग मिल रहा है।
आवाज ए जग जननी संस्था की लुबाना में एकत्र गांव की लड़कियां।
निमंत्रण पत्र भेजने में गांव के नौजवान काफी मदद कर रहे हैं। फंड एकत्र करने, लंगर तथा अन्य सभी प्रबंध लड़कियां स्वयं देख रही हैं। समाज की समस्याओं को उलझाने वाले मसलों पर चर्चा करना जरूरी है। 2 फरवरी को लड़कियों के माध्यम से एक ही गांव में हजार गांव एकत्र होंगे। यहां परविंद्र कौर, राजिंद्र कौर, मनजीत कौर, मनजिंद्र कौर, कुलदीप व जसप्रीत कौर कार्यक्रम की तैयारी कर रही हैं।
नौजवान कर रहे मदद