- Hindi News
- पेंशन न मिलने से कर्मचारी परेशान: तारा सिंह
पेंशन न मिलने से कर्मचारी परेशान: तारा सिंह
फतेहगढ़ साहिब - सहकारी कृषि विकास बैंक पंजाब के सेवा मुक्त कर्मचारियों ने बैठक की। तारा सिंह व जसवंत सिंह ने बताया कि अदालत ने 31 अगस्त 2013 को सेवा मुक्त हुए बैंक कर्मचारियों को पूरी पेंशन देने का हुक्म जारी किया था।
फैसले के खिलाफ मैनेजिंग डायरेक्टर ने दोहरे बैंच के पास अपील डाल फैसला स्टे कर दिया। परंतु बैंक प्रशासन ने वन टायम समझौता ((सेटलमेंट)) का पत्र सभी सेवा मुक्त कर्मचारियों को भेज कर जबरन स्कीम थोपी दिया। मौजूद कर्मियों ने कहा पेंशन बंद होने के कारण उन को धक्के खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की कि उनकी रुकी पेंशन को जल्द बहाल किया जाए। गुरदेव सिंह, हरदम सिंह, मेजर सिंह गर्चा लखणपुर रिटायर्ड सुपरडेंट शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य मौजूद थे।
फतेहगढ़ साहिब में प्रेस वार्ता के दौरान सेवा मुक्त कर्मी।