मुख्य सड़क बनी लोगों की परेशानी का कारण
भास्कर न्यूज - फतेहगढ़ साहिब
सरहिंद भादसों रोड के खराब होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निर्मल सिंह ने बताया कि सरहिंद को जोडऩे वाली यह मुख्य सड़क है और इसी मार्ग से कई और गांव भी जुड़े हैं।
इसके अलावा काफी संख्या में स्कूली बच्चों का भी आना जाना रहता है। टूटी सड़क के कारण इसमें पानी खड़ा हो जाता है। जिससे दो पहिया वाहन चालक अक्सर गिर जाते हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इस सड़क को तुरंत नया बनाया जाए। ताकि लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को कोई परेशानी न हो।
खस्ता हालत सरहिंद भादसों रोड पर पड़े गढ्ढ़े में जमा पानी।