ताइक्वांडो में समनदीप को तीसरा स्थान
राजपुरा। आंध्र प्रदेश में आल इंडिया खेल मुकाबलों अंडर 19 ताइक्वांडो में एनटीसी स्कूल नंबर एक की छात्रा समनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। समनदीप कौर का शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर सम्मान हुआ।
प्रिंसीपल कुलदीप सिंह उगाणी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में खेल मुकाबलों में अलग-अगल प्रदेशों के दो हजारों से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। समनदीप कौर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय प्रिंसीपल उगाणी, जसबीर सिंह रंधावा, मैडम बलजिंद्र कौर व जतिंद्र कौर को दिया।
नेशनल रस्साकशी में विजेता पीयू टीम डायरेक्टर स्पोट्र्स व कोचेज के साथ।