खालसा नगर में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
राजपुरा। उत्तरांचल समाज सुधार संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह खालसा नगर बी भादसों रोड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान झंडा रोहण की रस्म पूर्व डीएसपी चतर सिंह राजपूत अदा करेंगे। संस्था के प्रधान उपनयन सिंह पवार ने बताया कि संस्था की ओर से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को केदारनाथ में हुए दैविक आपदा के लिए राहत कोष भेजा गया व उत्तराखंड से पंजाब के लिए बस सेवा लगाने का मांगपत्र भी दिया गया है, जिनकी जानकारी 26 जनवरी को दी जाएगी।