हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत नहीं
भास्कर न्यूज - नाभा
गत रात मालेरकोटला से नाभा की ओर से तूड़ी से भरे ट्रक के पलटने से ट्रक ड्राइवर की मौत नहीं हुई है। उस समय ट्रक के नीचे तीन व्यक्तियों की दबने की बात की जा रही थी। आज सुबह थाना सदर के एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह निवासी बेदी स्ट्रीट के तौर पर हुई है।
रात लगभग 11 बजे ट्रक को जेसीबी की सहायता से सीधा किया गया था। ट्रक ड्राइवर अभी फरार है। पुलिस ने एफआईआर 12 के तहत 279, 283, 304 ए, 427 आईपीसी के तहत नाभा सदर में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।