पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में फ्लैग मार्च, रात में ४ दुकान से तांबा स्क्रैप चोरी

दिन में फ्लैग मार्च, रात में ४ दुकान से तांबा स्क्रैप चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - समाना
मेन रोड स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिकल्स की चार दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने 7-8 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात शुक्रवार शनिवार की रात की है। जबकि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के तहत पुलिस ने शुक्रवार की सुबह फ्लैग मार्च किया था।
सैर कर रहे व्यक्ति ने दी सूचना
चोरी की सूचना जब मालिक कश्मीरी लाल गुप्ता व शहरवासियों को मिली तो वह हैरान रह गए। गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे किसी सैर पर निकले व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी दुकान के शटर टूटे पड़े हैं। लड़कों के साथ दुकान पर पहुंचे तो वहां पर शटर खुला था। अंदर जब सामान चेक किया तो तांबे का नया व पुराना सामान गायब था। अभी करीब 7-8 लाख के नुकसान की आशंका उन्होंने जताई है। ज्यादा जानकारी बाद में दी जा सकती है। कश्मीरी लाल ने बताया कि बाजार में चौकीदार रहता है। चोरों ने उससे मारपीट की और बांधकर डाल दिया। उसके चेहरे पर भी कपड़ा बंधा था। चौकीदार बहादुर के अनुसार 4 से 5 लोग टैंपो से आए थे और उनके पास हथियार भी थे।



वारदात के बारे में जानकारी देते कश्मीरी लाल।

अग्रवाल धर्मशाला के बार चार दुकानों के टूटे शटर।

शुक्रवार को ही खरीदा था स्क्रैप

कश्मीरी लाल ने शुक्रवार को ही स्क्रैप खरीदा था। शुक्रवार को कई दुकानदार इसी सिलसिले में दुकान पर आए थे। जो स्क्रैप खरीदा गया, वो ही चोरी हो गया। सिटी थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच हो रही है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं

इलाके में एक ऐसा भी चोर गिरोह सक्रिय है जो इससे पहले भी पटियाला, बलबेड़ा, पातड़ां, संगरूर व सुनाम में बिजली बर्तन व सेनेटरी की दुकानों से केवल तांबे और पीतल का सामान चोरी कर चुका है।

कश्मीरी लाल गुप्ता की अग्रवाल धर्मशाला के बाहर चार दुकानों में बिजली का सामान था। चोरों ने दुकान में किसी दूसरे सामान की बजाए तांबे का सामान चुराया। इन दुकानों के साथ जिंदल हार्डवेयर की दुकान का शटर तोड़ा, पर कोई सामान चोरी नहीं किया। जिससे लगता है कि बिजली की ही दुकान समझकर शटर तोड़ा गया है।

दुकानों में से चोरों ने केवल तांबे का सामान चुराया