पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्का जाम का फूंका पुतला

चक्का जाम का फूंका पुतला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नाभा
बेरोजगार लाइनमैन की ओर से बौंडा गेट पर सरकार का पुतला फूंका गया और चक्का जाम किया गया। इस दौरान सरकार और नाभा जेल के सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ नारेबाजी की गई। नाभा की नई जेल में नजरबंद 16 बेरोजगार लाइनमैनों की हड़ताल जारी है। प्रदर्शनकारी फतेहगढ़ साहिब अकाली कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए थे और मामला दर्ज किया गया था।
बेरोजगार लाइनमैन व उनके परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन के खिलाफ साथियों से मुलाकात से रोकने व लाठीचार्ज के खिलाफ नई जेल के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की। आज बेरोजगार लाइनमैनों ने रेलवे स्टेशन से लेकर बौंडा गेट तक सरकार को पुतले का रुप देकर चौराहे पर फूंका। मनदीप धीमान ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज का पंजाब का नौजवान भूखा मर रहा है। आने वाले लोकसभा चुनावों में सब लोग मिलकर शहरों और गांवों में से सरकार के उम्मीदवारों के खिलाफ जोरदार विरोध करेंगे।



नाभा बौंडा गेट पर पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए।