बाबा दीप सिंह दल ने निकाला नगर कीर्तन
समाना। शहीद बाबा दीप सिंह दल ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शनिवार को बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर विशाल नगर कीर्तन सजाया। कीर्तन ऐतिहासिक गुरुद्वारा थढ़ा साहिब से शुरु हुआ। नौजवानों ने बाइक को भी आकर्षक ढंग से सजाया था। यहां दलजीत सिंह पंजरथ, बेअंत सिंह चीमा, रणजीत सिंह खेड़की, हरविंद्र सिंह लाडी, लखबीर सिंह जरनैल सिंह नान, साहिब सिंह, कश्मीर सिंह, अमित लूंबा व हरजिन्दर सिंह गढ़ी साहिब मौजूद रहे।