पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति स्थापना दिवस पर शोभायात्रा निकाली

मूर्ति स्थापना दिवस पर शोभायात्रा निकाली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना - समाना स्वर्णकार संघ की तरफ से विश्वकर्मा मूर्ति स्थापना दिवस पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह मोहल्ला सुनियारा से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से घूमती हुई विश्वकर्मा मंदिर में पहुंची। पालकी को फूलों से सजाकर महाराज विश्वकर्मा की मूर्ति को रखा गया। बैंड बाजो और धार्मिक भजन गाते बच्चे व स्त्रियां व पुरुष माहौल को आनंदित कर रहे थे। प्रधान सुभाष भल्ला ने कहा कि शनिवार को विशाल जागरण करवाया जाएगा। रविवार को मूर्ति स्थापना होगी और सत्संग कीर्तन होगा। साथ में अटूट लंगर चलेगा। शोभायात्रा में चांद वर्मा, कृष्ण देव पीला, राजकुमार राजी, सुभाष वर्मा, सुशील वर्मा, विजय वर्मा, गुलशन व प्रदीप गौतम शामिल रहे।