गणतंत्र दिवस समारोह एमजी कॉलेज में आज
फतेहगढ़ साहिब।जिला स्तरीय 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल रविवार को एमजी कॉलेज में तिरंगा फहराएंगे और संदेश देंगे। डीसी अरुण सेखड़ी ने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मार्च पास्ट में पंजाब पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी कैडेटों तथा पंजाब पुलिस की बैंड की टुकडिय़ां सलामी देंगी। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। विभिन्न विभाग विकास कार्यों की झांकी निकालेंगे। उत्तम सेवा निभाने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।