४१ वोटरों को दिए वोटर कार्ड
फतेहगढ़ साहिब। पंजोली के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल में राष्ट्रीय वोटर दिवस पर ४१ वोटरों को मतदाता पहचान पत्र दिया गया। एसजीपीसी सदस्य करनैल सिंह पंजोली ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिए सभी को बिना कोई डर या दबाव के वोट का प्रयोग करना चाहिए। बीएलओ हरकेश रानी, राजेश कुमार, जसवीर सिंह व जितेन्द्र सिंह मौजूद थे।